देश में विश्वास बढ़ा है इसीलिए जनता चाहती है मोदी फिर प्रधानमंत्री बने: राकेश सिंह

राजनीति Mar 26, 2019

प्रदेश अध्यक्ष ने नर्मदा पूजन एवं संतों का आशीर्वाद लेकर चुनाव अभियान की शुरूआत की

खबरनेशन/Khabarnation  

जबलपुर। देश मे इस समय सकारात्मक वातावरण है क्योंकि पिछले पाँच सालो में देश मे जितने विकास के कार्य हुए है उतने आजादी के बाद 55 सालो तक किसी भी सरकार के समय नही हुए। आज वैश्विक स्तर पर भारत का मान सम्मान बढ़ा है। देश मे राजनीति और राजनीति करने वालो के प्रति विश्वास बढ़ा है जो कांग्रेस की सरकार के समय समाप्त हो गया था। इसीलिए देश की जनता चाहती है कि श्री नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने। यह  बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने जबलपुर में चुनाव अभियान की शुरूआत करते हुए कही।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मंगलवार को ग्वारीघाट में माँ नर्मदा का पूजन एवं संतों का आशीर्वाद लेकर चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हम केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार के किये कार्यो के साथ चुनाव में जनता के बीच जायेंगे और हमे पूरा भरोसा है कि जनता का आशीर्वाद हमे मिलेगा।

कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बूते फिर विजय होगी

राकेश सिंह ने कहा कि माँ नर्मदा का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेने हम सभी आये है। सिंह ने कहा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने पुनः मुझ पर विश्वास किया और पार्टी का प्रत्याशी बनाया। सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम के बल पर जबलपुर में फिर भाजपा की विजय होगी और जबलपुर लोकसभा विकास के पथ पर ओर आगे बढेगा।

प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने संतो एवं पार्टी के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया

प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी राकेश सिंह ने संतजनो से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। सिंह पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी, स्वामी रामदास जी, दंडीस्वामी कालीनन्द जी महाराज (भटौली धाम), स्वामी नरसिंहदास जी महाराज, स्वामी अशोकनन्द जी महाराज, स्वामी पगलानंद जी महाराज, समर्थ भैयाजी सरकार का आशीर्वाद लेने उनके स्थान पहुँचे। सिंह ने प्रेमनगर गुरुद्वारा पहुँचकर मत्था टेका और सिख समाज के वरिष्ठ जनो से भेंट भी की। सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता दादा  भगवतीधर वाजपई, जयश्री बैनर्जी, रविनंदन सिंह एवं अन्य वरिष्ठजनों के निवास स्थान पहुँचकर उनसे भेंट की और आशीर्वाद लिया।

यह थे मौजूद

राकेश सिंह के साथ विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नदंनी मरावी, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, लोकसभा संयोजक प्रभात साहू, सह संयोजक डॉ जितेंद्र जामदार, आशीष दुबे, पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, भूपेंद्र दुबे, आनंद बर्नाड, शिव पटेल, रघुनाथ यादव के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment