महिला सशक्तिकरण के बिना भारत का उदय संभव नहीं: शिवराजसिंह चौहान
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मजदूर पेंशन योजना एवं आतंकवाद के खात्मे से एक नए भारत का उदय हो रहा है। भोपाल देश की सबसे स्वच्छ राजधानी घोषित हुई है। उन्होंने कहा कि नए भारत का उदय महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में श्रेष्ठ कार्य किए है। अगले पांच साल में हम कौन से कार्य करें उसके लिए आज विचार करना आवश्यक है। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महिला मोर्चा द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभागार में आयोजित प्रबुद्ध महिला सम्मेलन के दौरान कही।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर, साधना सिंह चौहान, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री सुखप्रीत कौर, पार्टी की प्रदेश मंत्री व विधायक कृष्णा गौर ने अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं ने अपने विचार रखे एवं सुझाव दिए।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने बताया कि सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केन्द्र सरकार की भागीदारी जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय, मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष उषा चतुर्वेदी, मोर्चा महामंत्री माया नारोलिया, निशा सक्सेना, भावना सिंह,श्रेष्ठा जोशी, श्वेता यादव, सुषमा आर्य, बबीता परमार, ममता भदौरिया सहित मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थी।