मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है: शिवराजसिंह चौहान

राजनीति Mar 06, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि एक नए भारत का उदय हो रहा है। भारत माता की माटी के वो लाल आए हैं, जिन्होंने कहा है कि देश नहीं मिटने दूंगा, देश नहीं झुकने दूंगा। एक नए भारत का उदय हो रहा है मेक इन इंडिया से। प्रधानमंत्री आवास योजना से उज्ज्वला रसोई गैस योजना से, प्रधानमंत्री किसान फसल योजना से, किसान सम्मान निधि योजना से, आतंकवाद के खात्मे से, नोटबंदी और जीएसटी से। आज सारी दुनिया जानती है, भारत माता के इस लाल ने क्या किया। धरती पर तो छोड़ दो यदि पाताल में भी आतंकवादी होंगे तो चुन-चुनकर मारेंगे। नरेंद्र मोदी जी गरीबों का स्वाभिमान, माताओं बहनों का सम्मान और भारत को भगवान का वरदान है। एक तरफ भारत को नई उंचाईयों पर पहुंचा रहे हैं, दूसरी तरफ देश को नोंचकर खाने वाले सवाल उठा रहे हैं। दो ढाई महीने हुए कांग्रेस की सरकार बने, फर्क साफ महसूस हो रहा है। कर्ज माफी नहीं हुई, फसल की कीमत नहीं मिल रही है, सोयाबीन पर बोनस नहीं दिया गया। कांग्रेस के  लिए पैसे दे जाओ और ऑर्डर ले जाओ यही लॉ एंड ऑर्डर है। कांग्रेस की दो महीने में कलई खुल गई। 

कांग्रेस के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव भी पास करेंगे। कमलनाथ सरकार किसानों की सूची नहीं भेज रही है। धिक्कार है प्रदेश सरकार को जो गरीबों के खातों में राशि नहीं मिलने दे रही। संकल्प लीजिए कि दो महीने चैन नहीं लेंगे, गांव-गांव जाएंगे, संघर्ष का बिगुल बजाएंगे और मोदी जी को जिताएंगे। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित जनसैलाब को 29 में से 29 सीटें जिताने के लिए संकल्प दिलाया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment