लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज तिल्लौर खुर्द में पंचायत भवन, मांगलिक भवन एवं अन्य सड़कों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

राजनीति Mar 04, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर 05 मार्च,2019/भाजपा राऊ मंडल अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया ने बताया कि आज ग्राम तिल्लौर खुर्द में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक प्रत्याशी मधु वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रावलिया एवं घनश्याम पाटीदार की उपस्थिति ग्राम तिल्लौर खुर्द में नवीन पंचायत भवन लागत 20 लाख का लोकार्पण, मांगलिक भवन लागत 5 लाख एवं अन्य सड़कों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

लोकसभा अध्यक्ष  सुमित्रा महाजन ने ग्रामीणजनों केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी सरकार ने 130 करोड़ भारतवासियों के सपनों को पूरा किया। जिसमें देश के हर परिवार का खुद का घर हो सके, इसके लिये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आगामी कुछ वर्षो में देश के हर नागरिक को घर देने का संकल्प लिया है। 

मोदी सरकार ने गरीबों के आज 31 करोड़ जन-धन खाते, खुलवाये गये, जिन खातों का विपक्षी दलों के द्वारा मजाक बनाया जाता था, लेकिन आपको जानकारी होना चाहिए कि इन खातों में लगभग 80 करोड़ रूपये जमा हुए है। उन खातों के माध्यम से 12 रूपये और 330 रूपये जमा करवाकर देश के 25 प्रतिशत लोग बीमे से सुरक्षित है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत 10 करोड परिवार देश की लगभग आधी आबादी 5 लाख रूपये के चिकित्सा बीमा से लांभावित है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक प्रत्याशी मधु वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रावलिया ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धनश्याम नारोलिया, सरपंच भीलूसिंह गेहलोद, उपसरपंच रमेश जिराती बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment