कांग्रेस राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा मतदान
अभिकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा मतदान अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देने एवं बूथ स्तर पर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर विभाग द्वारा नियुक्त किये गये प्रशिक्षकों की तीन दिवसीय कार्यशाला का प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में आज समापन हुआ। कार्यशाला के समापन के दिन देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा और बैतूल लोकसभा क्षेत्र के प्रशिक्षकों को विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह चैहान द्वारा तैयार किया पाॅवर पाईंट प्रजेंटशन के माध्यम से विभाग के अध्यक्ष मिर्जा नूर बेग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए साथ ही सभी प्रशिक्षकों को आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध करवायी गयी। प्रशिक्षण समापन पर प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।
राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग के प्रशिक्षक मतदान अभिकर्ताओं और बूथ कार्यकर्ताओं को प्रदेश की समस्त 29 लोकसभा क्षेत्रों में ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग की शुरूआत खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के बागली से मंगलवार 5 मार्च 2019 से प्रारंभ होगी। इस कार्यशाला के सफल संचालन में मुख्य सहयोगी मतीन खान एवं प्रीति ठाकुर रहे हैं।
राजैतिक प्रशिक्षण की तैयारी बैठक में सर्वश्री मोहन झलिया, शिशिर जोशी, श्रवण सिंह ठाकुर, महेश चैरसिया, गणेश प्रसाद प्रजापति, डाॅ. आजम बेग, पंकज चैहान, मोहन सिंह अकोले, रूपसिंह ठाकुर, राजेन्द्र महाले, दिलीप घावरी आदि प्रशिक्षक उपस्थित थे।