सारंग पर एफआईआर निदंनीय, ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं करेंगेः राकेश सिंह

राजनीति Mar 04, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पूर्व मंत्री और विधायक विश्वास सारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ सरकार की यह हरकत किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

राकेश सिंह ने कहा है कि कमलनाथ की सरकार के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है, कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए कांग्रेस के विधायक और मंत्री पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा प्रारंभ कराए गए विकास कार्यो पर अपना ठप्पा लगाने का निदंनीय कृत्य कर रहे है। श्रेय लेने की होड़ में कांग्रेस के नेता लोकतांत्रिक मर्यादाओं का भी ध्यान नहीं रखते और संवैधानिक शिष्टाचार को ताक पर रखकर जनप्रतिनिधि के अपमान पर उतारू है। जानबूझकर भाजपा के जनप्रतिनिधियों को उनके ही क्षेत्र में विकास कार्यो के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों से दूर रखने के षडयंत्र किए जा रहे है। लेकिन जनप्रतिनिधि के अधिकार छिनने की यह कोशिश कांग्रेस और उसकी सरकार को भारी पडेगी। जनकल्याण और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर मात्र दो महीने में ही बुरी तरह फेल हुई कमलनाथ सरकार अब जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने का नया खेल, खेल रही है। विधायक श्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में विकास के अभूतपूर्व कार्य किए है। ऐसे विधायक के विरूद्ध सत्ता का दुरूपयोग करते हुए एफआईआर दर्ज कराना ओछी हरकत है। सरकार इस एफआईआर को तुंरत वापस ले और जनप्रतिनिधियों का आदर करना सीखे। इससे पूर्व भी भोपाल के महापौर श्री आलोक शर्मा एवं इंदौर की महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ का अपमान भी सरकार इसी प्रकार कर चुकी है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment