गौर के लोकसभा लड़ने को लेकर संशय

राजनीति Feb 20, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने आज कहा कि उन्होंने इस बात पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है कि वे इस साल का लोक सभा चुनाव किस पार्टी के टिकट पर लडेंगें।

खबर नेशन से बातचीत में गौर ने कहा कि अभी भी लोक सभा चुनाव होने में कुछ तो समय बाकी ही है और इस कारण से अभी से फैसला लेने की कोई जरूरत भी नहीं है।

कुछ समय पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गौर के घर पर जा कर उन को कांग्रेस की टिकट पर भोपाल से लोक सभा चुनाव लड़ने की पेशकश की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा भी भगवान चाहेंगे वैसा ही अंत में हो जायेगा और इस बारे में बहुत ज्यादा चिंता करने से कुछ भी होने वाला नहीं है।
गौर 10 बार भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र से विधायक चुने जा चुके हैं और यह अपने आप में एक तरह का रिकार्ड ही माना जाता हैै।

Share:


Related Articles


Leave a Comment