भाजपा का संकल्प पत्र होगा लोकघोषणा पत्रः डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे

राजनीति Feb 19, 2019

भारत के मन की बात कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव हेतु विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से लिये सुझाव

खबरनेशन/Khabarnation   

जबलपुर। भारतीय गणतंत्र में पॉलिटिकल मेनीफेस्टो को प्यूपल मेनिफेस्टो (लोकघोषणा पत्र) बनाने का यह पहला अवसर है और यह कार्य भाजपा देश के कोने कोने में जाकर कर रही है।

उक्ताशय के उद्गार भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी, सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने भाजपा द्वारा आयोजित ‘‘भारत के मन की बात’’ कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों के बीच समदड़िया होटल मे दिये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भारत के मन की बात-मोदी के साथ कार्यक्रम के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में राष्ट्रीय एवं प्रदेश के हमारे नेता जा रहे हैं और एक ओर हमारी सरकार के द्वारा किये गये विगत पौने पांच सालों का हिसाब देने के साथ दूसरी ओर नये भारत के निर्माण में आपकी क्या राय होगी यह सुझाव भी ले रहे हैं। केन्द्र में मोदी की सरकार को सिर्फ 5 साल का अवसर मिला जो कि अल्प अवधि होती है और इन सालों में सरकार अपने किये हुए कार्यों के आधार पर चुनावों में जनादेश की अपेक्षा करती है। ऐसा कम ही देखने मिलता है किंतु हम सिर्फ अपने किये हुए कार्यों को लेकर ही जनता के बीच जा रहे हैं और विगत 2014 में जिन कार्यो को हमने अपने संकल्प पत्र में लिया था उन्हें 90 से 95 प्रतिशत तक पूरा करने का प्रयास किया गया है। आने वाले चुनावों में हमारी क्या तैयारी हो और नये भारत के निर्माण में आपकी क्या राय है यह जानने हम आपके समक्ष आये हैं।

आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास किया है

केन्द्र की मोदी सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिये सुरक्षा में कार्यरत सुरक्षाबलों, पुलिस कर्मियों, अर्धसैनिक बलों के मोरल सपोर्ट हेतु कार्य किया है और आंतरिक सुरक्षाकर्मी का विषय हमारी बाह्य सुरक्षा से भी जुड़ा है  इस हेतु बॉर्डर मेनेजमेंट का कार्य भी हमारी सरकार ने किया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment