भाजपा के सौ से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

राजनीति Feb 18, 2019

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आर.एन. प्रजापति भी कांग्रेस में आये 

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आर.एन. प्रजापति, पंडित मोहनलाल तिवारी, अरूण दीक्षित, गोपाल शर्मा के अलावा भाजपा के लगभग सौ सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए। ये सभी कांग्रेस के महामंत्री महेन्द्र सिंह चैहान के नेतृत्व में पहुंचे थे। 

इस अवसर पर महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल, प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह, मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत और सुरेन्द्र चैधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

रामनगर सतना निवासी आईपीएस अधिकारी आरएन प्रजापति राष्ट्रपति पुरस्कार और विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त हैं। वे उमरिया, बैतूल और विदिशा के पुलिस अधीक्षक और भोपाल ग्रामीण के डीआईजी रह चुके हैं।

मूलतः रीवा के पंडित मोहनलाल तिवारी अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसी तरह अरूण दीक्षित भाजपा खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। गोपाल शर्मा सपाक्स से विधानसभा प्रत्याशी थे।

कांग्रेस में शामिल होने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं में संजय दुबे, नारायण सिंह, दीपक श्रीवास्तव, हरिशंकर दुबे, मुकेश आदित्य, सुश्री अर्चना पाण्डेय, सुश्री अभिलाषा चंद्रवंशी, संजय शाक्या, उर्मिला रघुवंशी, निलय सोनी सहित लगभग सौ कार्यकर्ता शामिल थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment