कांग्रेस बोल रही झूठ: भार्गव

राजनीति Feb 19, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

एक तरफ कांग्रेस का दावा है कि यह कर्जमाफी कमलनाथ के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के दो घंट के अंदर ही कर दी गई थी वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

कांग्रेस इस बात से बहुत खुुश है कि जो वादा उस ने विधान सभा चुनाव के पहले किया था वो इतनी जल्दी ही पूरा कर लिया गया। पर भाजपा नेताओं का यह मानना है कि कांग्रेस को बहुत ज्यादा झूठ बोलने की आदत है और कर्जमाफी की बात भी इसी कडी का एक हिस्सा है।

मध्यप्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का कहना है कि कांग्रेस झूठे वायदे कर के सत्ता में आई है। भार्गव का यह भी कहना है कि कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन अब प्रक्रिया को लंबा खींचने के बहाने तलाश रही है। उन के अनुसार कांग्रेस के झूठ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कर्ज माफी के लिये 50 करोड रूपये की जरूरत पर सरकार ने इस के लिये केवल पांच करोड रूपये ही आवंटित किये है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चैहान का कहना है कि राहुल गांधी और उन की कांग्रेस पार्टी बहुत झूठ बोलते हैं। चैहान के अनुसार प्रदेश की भोली भाली जनता को झूठ वादे कर के कांग्रेस ने सरकार तो बना ली पर अब वो उन से पीछे हट रही है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment