मोदी की जनहितैषी योजनाओं को बूथ तक पहुंचाने का प्रथम दायित्व आपका है: सतीश उपाध्याय

राजनीति Feb 18, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, लोकसभा चुनाव के मध्यप्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय परिसर, भाजपा, प्रदेश कार्यालय में भाजपा पार्षद दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 5 सालों में किए गए कामों को हम विपक्षियों के 55 साल के कामों से तुलना करें। तो भारतीय जनता पार्टी के 5 साल भारत को विश्वशक्ति बनाने और भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ाने के लिए पर्याप्त हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार संसद को मंदिर समझकर प्रणाम करते हुए देश की गति बढ़ाने के लिए चाहे स्वच्छता की बात हो या नोटबंदी की बात हो या जीएसटी की बात हो या सर्जिकल स्ट्राइक की बात हो या सवर्णों के आरक्षण की बात हो ऐसे सभी कठोर निर्णय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लिए अब मेरा और आपका कर्तव्य है कि जिस तरह मोदी जी भारत विश्व शक्ति बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ अपने काम में लगे हुए हैं उनके कामों को समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और मोदी जी के सपने को पूरा करना हमारा पहला कत्र्तव्य है। 

उपाध्याय ने बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों से अपेक्षा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के निमित केंद्रीय संगठन द्वारा आए हुए सभी कार्यक्रमों को जमीन तक ले जाने में आपकी सहभागिता पूर्ण करें।

बैठक में संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, लोकसभा भोपाल प्रभारी जसवंत हाणा, नगरनिगम के महापौर आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष विकास विरानी, लोकसभा के विस्तारक अरूण उपाध्याय एवं पार्टी के समस्त नगरनिगम पार्षदगण उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment