बसपा नेत्री पूर्व विधायक उषा चैधरी एवं पूर्व वन अधिकारी डबास मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस में शामिल
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमल नाथ के समक्ष आज बसपा की कद्दावर नेत्री एवं पूर्व विधायक उषा चैधरी और पूर्व वन अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता आजाद सिंह डबास ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ये दोनों नेता अजय सिंह के साथ आज सुबह मुख्यमंत्री कमल नाथ के निवास पर उनसे मिले। नाथ ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने प्रभाव क्षेत्र में कांगे्रस की नीतियों को आम लोगों के बीच प्रचारित करने की अपेक्षा की।
इस अवसर पर संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर, सुनील बोरसे, नागेन्द्र त्रिपाठी आदि भी उपस्थित थे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!