कर्ज माफी की विसंगतियों के खिलाफ प्रदेश भर में ज्ञापन सौंपेगा किसान मोर्चा

राजनीति Jan 16, 2019

प्रदेश के हर जिले में 16 जनवरी को दिया जाएगा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही कर्ज माफी की विसंगतियों और कांग्रेस के वचन पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल न किए जाने खिलाफ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश भर में ज्ञापन सौंपेगा। 16 जनवरी को सभी जिलों में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही मोर्चा वचन पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल किए जाने की मांग भी करेगा।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने वचन पत्र में किसानों को लेकर जो घोषणाएं की थीं, सरकार बनने के बाद उन घोषणाओं पर कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है। किसान मोर्चा 16 जनवरी को प्रदेश भर में मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर उन घोषणाओं पर शीघ्रता से अमल करने की मांग करेगा। मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री पदमसिंह ठाकुर ने बताया कि भोपाल में किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment