गरीबों का हक रोकने कांग्रेस पहुंची कोर्ट में: मुख्यमंत्री

राजनीति Sep 21, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इस धरती के संसाधनों पर गरीबों का भी हक है, उन्हें रोटी कपड़ा मकान चाहिए। हर गरीब के हक की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही हैं लेकिन कांग्रेस गरीबों का हक रोकने के लिए कोर्ट में पहुँच गयी। कांग्रेस के नेता नहीं चाहते कि गरीबों को प्रदेश के संसाधनों में हक मिले। गरीबों के कल्याण की योजनाओं को रोकना राजनीतिक परंपरा नहीं रही। इससे कांग्रेस का भला होने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री आज यहां छिंदवाड़ा में प्रेस से बात कर रहे थे। जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान छिंदवाडा पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज छिंदवाडा सर्किट हाउस में लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।

                मुख्यमंत्री ने पत्रकार बंधुओ से चर्चा करते हुए कहा कि हमने गरीबों के उत्थान के लिए संबल योजना बनाई लेकिन कांग्रेस के लोगों को यह भी रास नहीं आ रहा है। इसीलिए कांग्रेसी नेता संबल योजना रोकने के लिए कोर्ट में पहुंच गए। कांग्रेसी नेता यह भी नहीं चाहते की गरीबों को 200 में प्रतिमाह बिजली मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल योजना प्रदेश में निरंतर जारी रहेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment