नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 23 सितंबर को जन्मदिन नहीं मनाएंगे

राजनीति Sep 20, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
केरल में भीषण बाढ़ से हुई जान-माल की हानि होने पर लिया निर्णय

भोपाल, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 23 सितंबर को अपना जन्मदिवस नहीं मनाएंगे। सिंह ने यह निर्णय हाल ही में केरल में भीषण बाढ़ से व्यापक पैमाने पर हुई जान-माल की हानि होने पर लिया है। श्री सिंह ने अपने सभी शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे जन्म दिन के अवसर पर जो भी खर्च करने वाले हैं उसको बैंक ड्राफ्ट 'राजीव गांधी नेशनल रीलिफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट नई दिल्ली' के नाम पर बनाकर भेजें। पता- अहमद पटैल कोषाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 24 अकबर रोड नई दिल्ली पर प्रेषित करें, ताकि प्रभावितों को सहायता मिल सके।

            नेता प्रतिपक्ष सिंह ने सभी शुभचिंतकों के नाम जारी एक पत्र में कहा है कि केरल में इस सदी की सबसे भीषण बाढ़ आई। बाढ़ से यहां के रहवासी जूझ रहे हैं। बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि हुई है। ऐसे में इस देश के नागरिक होने के नाते मैं केरलवासियों के दुःख में शामिल हूं। इसलिए इस वर्ष मैंने अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया है।

           सिंह ने कहा कि मेरा सभी शुभचिंतकों से निवेदन है कि वे जन्मदिन पर कोई समारोह न करें और होर्डिंग, विज्ञापन आदि न दें। इस पर जो भी राशि वे खर्च करना चाहते हैं उससे केरल के बाढ़ प्रभावित पीड़ितों की सहायता करें।

Share:


Related Articles


Leave a Comment