प्रदेश अध्यक्ष ने नमो एप का नया वर्जन कार्यकर्ताओं को अपडेट कराया
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में कार्यकर्ताओं को ‘नमो’ एप का पुराने वर्जन को अपडेट करके प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में भिण्ड सांसद भागीरथ प्रसाद, सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव एवं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक शिवराज सिंह डाबी, प्रदेश सह संयोजक पवन दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज पटेल सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!