फ्लाप शो बन गया राहुल गांधी का रोड शो: मिश्रा

राजनीति Sep 17, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- चुनावी पर्यटन पर भोपाल आए थे राहुल

                भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो फ्लाप शो बनकर रह गया। पूरे रास्ते राहुल बस में ही बैठे रहे। यहां तक कि स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिले। पता नहीं उन्हें किसका डर था, जो अपने कार्यकर्ताओं से मिलने से रोक रहा था। यह बात सोमवार को प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा की दौरान कही।

                कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को राजधानी भोपाल आए। यहां उन्होंने लालघाटी चैराहे से भेल दशहरा मैदान तक रोड शो किया और दशहरा मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फ्लाप शो बताया है। मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हमारी सरकार बनी, तो मंत्री, मुख्यमंत्री सबके दरवाजे कार्यकर्ताओं के लिए खुले रहेंगे, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। अभी जबकि कांग्रेस विपक्ष में है, तब भी कोई व्यक्ति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से आसानी से नहीं मिल सकता। मिश्रा ने कहा कि राहुल ने ऐसा कहकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नकल ही की है। उन्होंने कहा कि राहुल जी चुनावी धर्म से बाहर आएं और यथार्थ के धरातल पर सोचें।

ये भी बोले नरोत्तम मिश्रा-

-              मिथ्या आरोपों की राजनीति करते हैं श्री राहुल गांधी।

-              यदि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने सिर्फ घोषणाएं और वादे किए होते, तो प्रदेश की जनता नादान  नहीं है, जो उन्हें लगातार अपना आशीर्वाद दे रही है।        शिवराजसिंह जी के कार्यकाल में जो विकास हुआ है,   उसकी पूरे देश में चर्चा होती है।

-              राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं से संवाद भी प्रायोजित था। वही सवाल चुने   गए, जो कांग्रेस के    पदाधिकारियों ने तैयार किए थे। 

-              राहुल गांधी का भाषण मौलिक नहीं था, बल्कि वह गुजरात जैसा ही भाषण   था।

-              कांग्रेस भ्रम फैलाना चाहती है। आरोप लगाना और चले जाना उनकी फितरत है। वे व्यापमं की राख से भी   भ्रम फैलाना चाहते हैं, जबकि इसे लेकर वे सुप्रीम कोर्ट तक में मुंह की खा चुके हैं।

-              खुद घोटालों की सरकार चलाने वाली कांग्रेस हम पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस को शीशे के घरों में   बैठकर दूसरों पर पत्थर नहीं उछालना चाहिए।

-              विजय माल्या के भाग जाने पर कहा-कांग्रेस के शासन में तो चोरों को भागने की जरूरत ही नहीं पड़ती  थी। वे आराम से अपने घर में रहते थे। प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार के डर से भागते फिर रहे हैं।  लेकिन उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

-              राहुल गांधी द्वारा की गई घोषणाओं पर कहा-कांगेसी जानते हैं उनकी सरकार बनना नहीं है,       इसलिए घोषणाएं करने में क्या जाता है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment