कांग्रेस के 50 सालों पर भाजपा सरकार के 15 साल भारी हैं: शिवराज सिंह चौहान

राजनीति Sep 17, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
महिदपुर में आयोजित सभा में कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कहते हैं शिवराज हटाओ, मैं कहता हूं गरीबी मिटाओ। मैं कहता हूं  किसानों को बिना ब्याज कर्ज दिलाओ, गरीबों की बेटियों का कन्यादान कराओ, एक रुपए किलो गेहूं बंटवाओ, बेटियों को लोग बोझ न समझें इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाओ..। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में 50 सालों तक राज किया। लेकिन कांग्रेस के उन 50 सालों के राज पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 15 साल भारी हैं। मुख्यमंत्री ने सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि दोनों सरकारों के काम की तुलना जनता खुद करे और अपने विवेक से फैसला ले। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने जनता के सेवक की तरह सरकार चलाई है।

                इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, बाबूलाल जैन, अनिल फिरोरिया, बहादुर सिंह चौहान, श्याम बंसल, अशोक कटारिया,  शिवनारायण जागीरदार, ताराचन्द गोयल, अनिल शर्मा, चैनसिंह झाला, यशोदा बैरागी,मदन सांखला,जगदीश अग्रवाल,  गोविन्द मालू, नाहर सिंह, राजेश पडोल, प्रेमनारायण शर्मा,विशाल राजौरिया सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment