प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह 15 से 17 सितंबर तक जिला प्रवास पर

राजनीति Sep 14, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह 15 से 17 सितंबर तक जिलों के प्रवास पर रहेंगे।

                सिंह 15 सितंबर को जबलपुर में प्रातः 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वीडियो कांफ्रेस में शामिल होंगे। 10.30 बजे स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। 1 बजे कार्यकर्ता और आमजनों से भेंट करेंगे। 5.30 बजे जबलपुर से डिंडोरी के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

                आप 16 सितंबर को डिंडोरी में आयोजित प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय वृहद बैठक को संबोधित करेंगे। 1 बजे शाहपुरा, डिंडोरी विधानसभा बैठक में शामिल होकर 2 बजे डिंडोरी से मंडला प्रस्थान करेंगे। 4 बजे मंडला में आयोजित जिला स्तरीय वृहद बैठक में शामिल होने के पश्चात 5.30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 6 बजे बिछिया, निवास, मंडला विधानसभा की बैठक में शामिल होंगे। 7 बजे मंडला से सिवनी प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

                सिंह 17 सिंतबर को प्रातः 11 बजे सिवनी में आयोजित जिला स्तरीय वृहद बैठक को संबोधित करेंगे। 1 बजे बरघाट, सिवनी, केवलारी, लखनादौन विधानसभा बैठक में शामिल होंगे। 2 बजे सिवनी से बालाघाट रवाना होंगे। 4 बजे बालाघाट में आयोजित जिला स्तरीय वृहद बैठक में भाग लेंगे। 5.30 बजे बैहर, लांजी, परसवाडा विधानसभा बैठक में शामिल होंगे। 6.30 बजे बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी विधानसभा बैठक में शामिल होने के पश्चात रात्रि 9.30 बजे बालाघाट से गोंदिया प्रस्थान करेंगे। रात्रि 11.04 बजे गोंदिया से बीएसपी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल रवाना होंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment