जिन्होंने राम को काल्पनिक बताया वे अब ढोंग कर रहें हैं: गुप्ता

राजनीति Sep 14, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
अचानक ‘राम’ जपने वाली कांग्रेस के मुखिया
क्या अपने पूर्व कृत्यों के लिए माफ मांगेंगे ?

भोपाल। भगवा आतंकवाद जैसे जुमलों से देश के बहुसंख्यक वर्ग को अपमानित करने वाली कांग्रेस, हिन्दुओं के आराध्य भगवान राम और कृष्ण को काल्पनिक किरदार बताने वाली कांग्रेस अचानक बहुसंख्यक वर्ग की हितचिंतक कैसे हो गई ? यदि कांग्रेस के रवैये में आया यह बदलाव पाखंड नहीं है, तो क्या भोपाल आने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पूर्वजों और अपनी पार्टी के हिन्दू विरोधी रवैये के लिए देश- प्रदेश की जनता से माफी मांगेंगे ? प्रदेश सरकार के मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने यह सवाल शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उठाए।

                उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने हाल ही में गायों और गौशालाओं, राम वन गमन पथ जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। पार्टी के रवैये में आया यह बदलाव प्रदेश की जनता के लिए आश्चर्यजनक है। प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कांग्रेस के रवैये में आए इस बदलाव को पाखंड बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोटों के लिए अब तक तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। पार्टी के नेता और सहयोगी दल सड़कों से लेकर संसद तक हिंदुओं को अपमानित करते रहे हैं। लेकिन अब बहुसंख्यक वर्ग के वोटों के लिए पार्टी यह स्वांग रच रही है। मंत्री गुप्ता ने राजधानी भोपाल के दौरे पर आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पूर्वजों एवं पार्टी के रवैये के लिए माफी मांगने की मांग की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment