प्रधानमंत्री मोदी का इंदौर विमानतल पर आत्मीय स्वागत

राजनीति Sep 13, 2018

खबरनेशन/Khabarnation 
मुख्यमंत्री चौहान ने की प्रधानमंत्री की अगवानी
 
भोपाल : प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आज पूर्वान्ह इंदौर पहुँचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विमानतल पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की।

सांसद राकेश सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह, महापौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड और इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शंकर लालवानी तथा मुख्य सचिव  बीपी सिंह और पुलिस महानिदेशक एस.के .शुक्ला, ने विमानतल पर प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक  राजेश सोनकर, मनोज पटेल,  सुदर्शन गुप्ता,रमेश मेन्दोला, ऊषा ठाकुर, महेन्द्र हार्डिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष बाबू सिंह रघुवंशी तथा अन्य जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment