चुरहट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी अजय सिंह ने
खबरनेशन/Khabarnation
मध्यप्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को चुनौती दी है कि वे चुरहट विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लडें। अजय ने
यह चुनौती शिवराज को सीधी के पूजा पार्क में कांग्रेस के धावा बोल कार्यक्रम में बोलते हुये दी। उन्होंने कहा कि शिवराज आरोप लगाते हैं कि हम पीछे से वार करते हैं पर बताया कि ऐसा करना मेरे संस्कार में नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम ने तो खुले आम दो बार विधान सभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था पर मुख्यमंत्री जवाब नहीं दे सके। अजय ने कहा कि चौहान को चुरहट में उन से सीधा मुकाबला करना चाहिए और यह आगे बताया कि क्षेत्र की जनता उन को खुद ही जवाब दे देगी। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि पीठ के पीछे से वार करने की आदत कांगेस के खून में ही नहीं है फिर ना जाने क्यों चौहान तरह तरह के आरोप लगाते रहते हैं। अजय ने 1985 में जब वो पहली बार चुरहट से जीत थे की बात को याद दिलाया और अपने पिता अर्जुन सिंह की इस सलाह का जिक्र किया कि विधायक सब के लिये होता है और उस को उन से बदला नहीं लेना चाहिए जिन्होंने उस को वोट ना दिया हो।