घोड़ाडोंगरी और शाहपुर बनेगी नगर पंचायत: मुख्यमंत्री

राजनीति Sep 11, 2018

खबरनेशन/Khabarnation 
 घोड़ाडोंगरी में रेलवे ओवरब्रिज का होगा निर्माण

                बैतूल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोड़ाडोंगरी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सालों में काफी विकास हुआ है। इतना मैंने बुधनी में भी नहीं किया। घोड़ाडोंगरी और शाहपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। क्योंकि यह दोनों कस्बे विकास की दिशा में बढ़ते शहर हैं। इसलिए यहां नगर पंचायत जरूरी है। उन्होंने कहा कि विधायक मंगल सिंह ने जनता की ओर से मांग रखी है कि रेलवे क्रासिंग पर ओव्हर ब्रिज बनाया जाए। जिसकी व्यस्तता को देखते हुए शीघ्र ही ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment