कांग्रेस के कुचक्रों का भंडाफोड़ करते हुए विजय के रास्ते पर बढ़ें कार्यकर्ता: शिवराजसिंह चौहान

राजनीति Sep 07, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति हमें नई ऊर्जा देगी: राकेश सिंह

                भोपाल। प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए कांग्रेस लगातार कुचक्र रच रही है। हमें इन कुचक्रों का भंडाफोड़ करते हुए विजय के रास्ते पर आगे बढ़ना है। हमें नया मध्यप्रदेश गढ़ना है और उसके लिए कार्यकर्ता अपना सर्वोत्तम झोंक दें। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह आह्वान शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं से किया। यह बैठक आगामी 25 सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में आयोजित की गई थी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह, चुनाव अभियान समिति के संयोजक नरेंद्रसिंह तोमर, संगठन महामंत्री  सुहास भगत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी प्रभात झा, राष्ट्रीय मंत्री ज्योति धुर्वे, चुनाव अभियान समिति के सह संयोजक फग्गनसिंह कुलस्ते,  कृष्णमुरारी मोघे, मंत्री  नरोत्तम मिश्रा,  लालसिंह आर्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment