भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ की कार्यशाला संपन्न

राजनीति Sep 06, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भाजपा जिला अध्यक्ष  अशोक सोमानी, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विशाल राठी और जिला मीडिया प्रभारी  मुकेश जरिया ने बताया कि आज हिंकारगिरी जैन तीर्थ एयरपोर्ट रोड़, इंदौर पर लोकसभा अध्यक्ष एवं लोकप्रिय सांसद  सुमित्रा महाजन(ताई), मध्यप्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कल्याण अग्रवाल,  देवराजसिंह परिहार, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, भगवानसिंह चौहान,  रमेश गोदवानी,  वनिता राठी,  पोरवाल, चेतन भावसार,  बालकृष्ण अरोरा,  श्रवणसिंह चावड़ा और विशाल राठी ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यशाला की शुरूआत की।

 

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि हमारी वर्तमान सरकार चाहती है कि सबका साथ-सबका विकास हो इसके लिये सभी को चाहे वह शहर में रहना वाला हो या गांव में निवास करता हो, सभी वर्ग विकास के लिये अपने कदम आगे बढ़ायेंगे तभी यह संभव हो पायेगा। जी.एस.टी लागू करने में व्यापारियों को कुछ समस्यांए आई है जिनका निराकरण समझकर किया जा सकता है, इसके लिये हमारे पास अधिकारियों की और तकनीकी रूप से सक्षम लोगों की टीम है, जो सबको जी.एस.टी के विषय में जागरूक कर सकती है। इसका फायदा हम अधिक से अधिक व्यापारी भाईयां को पहुंचा सकते है। जी.एस.टी. की समय-समय पर समीक्षा की जाती है जिसके मुखिया प्रदेश के मुख्यमंत्री होते है और वे आवश्यकता अनुसार इसकी दरें कम ज्यादा कर सकते है। 

हम विदेश जाकर वहां की तारिफ करते है कि वहां पर सुविधाएं अच्छी है, साफ-सफाई अच्छी है लेकिन हमारे वहां नहीं है इसके लिये हमको अपने स्तर पर प्रयास करके साफ-सफाई समय पर कर आदि चुकाना चाहिए, जिससे विकास के कार्यो को गति मिल सकें, क्योंकि हमारे पास कोई गरीब भाई रहता है और हम सुखी है तो यह गलत है क्योंकि जब तक सभी वर्ग समान नहीं हो जाते तब तक विकास करना बेईमानी होगा। इसलिये आज की अवधारणा है कि सबका साथ-सबका विकास। 

 

मध्यप्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कल्याण अग्र्रवाल ने कहा कि पहली बार हमारे व्यापारी प्रकोष्ठ का गठन मंडल स्तर से नीचे तक पहुंचा है। इसके लिये मैं जिला संयोजक एवं उनके टीम को बधाई देता हूंं। आपकी टीम ने मेकइन इंडिया का शेर वस्तुओं से भरा पहला लोगो बताया है उसके लिये आप सब को धन्यवाद। व्यापारी सिस्टेमेटिक कार्य करने वाला वर्ग है और अपने-आपको हमेशा अपडेट रखता है। व्यापारी सफलता की ग्यारंटी है। व्यापारी को निर्भियता का वातावरण जैसे सुरक्षा सड़क बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर व्यापार करने के लिये अति आवश्यक है, जो केवल भाजपा की सरकार ने ही हमें मुहैया कराया है जिसकी वजह से आज चारो और सड़कों का जाल, 24 घंटे सहज बिजली की आपूर्ति सुरक्षा आदि सुविधाएं उपलब्ध है।

 

स्वागत भाषण व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक  विशाल राठी ने देते हुए बताया कि ग्रामीण व्यवसायियों की समस्यां अलग तरह की होती है इसलिये आज हमने व्यापारी तथा जी.एस.टी के जानकार अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन आ रही समस्यांओं के निराकरण के लिये किया है। जिसमें व्यापारी भाई अपनी-अपनी समस्यांए बतायेंगे, अधिकारीगण उनका क्रमशः निराकरण करेंगे।

कार्यशाला को नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, वनिता राठी, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सरकार के वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट एवं जी.एस.टी. सलाहकार पोरवालजी ने संबोधित किया।

कार्यशाला का संचालन  सचिन माहेश्वरी ने किया एवं आभार व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं संभाग प्रभारी रमेश गोदवानी ने माना।

इस अवसर पर  कल्याणसिंह सिसोदिया, पारस कोठारी, सचिन माहेश्वरी,  अंतरसिंह पंवार, संजय डोडिरू,  ललित माहेश्वरी,भारत पटेल,  अशोक हाथिया, , संदीप जैन कछालिया, भूपेश तिवारी सहित व्यापारी प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण कार्यशाला में उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment