मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कट सकते है कई मंत्रियों के टिकट
खबरनेशन/Khabarnation
इस साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के लिये 13 मंत्रियों के टिकट कट सकते हैं । उनके यह टिकिट दो आधार पर काटे जा सकते हैं पहला तो यह है कि उनकी जीत की संभावना कुछ कम नजर आ रही है और दूसरा है उनका कमजोर परफाॅरमेंस । पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भा.ज.पा. संगठन और आर एस एस व्दारा कराये गये सर्वे में यह बात सामने आई है । कि कैबिनेट के एक दर्जन से अधिक सदस्यों के जीतने की संभावना कम नजर आ रही है । ऐसा माना जा रहा है कि यदि इन मंत्रियो को टिकिट मिल ही जाता है तो इसका नुक्सान चुनाव में पार्टी को उठाना पड़ सकता हैं । 13 मंत्रियों में जो नाम प्रमुख हैं उनमें माया सिंह, रुस्तम सिंह, जयंत मलैया, संजय पाठक और गौरी शंकर बिसैन शामिल हैं ।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!