नेता प्रतिपक्ष सिंह ने सवाल किया

राजनीति Sep 03, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  
1. जब पटपरा में पथराव हुआ तो चुरहट में बस साबित क्यों थी और अचानक फिर क्या हुआ कि कांच टूट गया।

2. जब पटपरा में कांच फूट गया तो मंच पर सारे भाजपा नेता बोले उन्होंने किसी ने पत्थर मारने का जिक्र नहीं किया सिवाए मुख्यमंत्री के, जिनका सबसे आखरी में भाषण हुआ उन्हीं ने यह सनसनीखेज समाचार दिया। क्या भाजपा नेताओं को इतनी बड़ी खबर पता नहीं थी ।

3. टी.वी. पर जो फुटेज भाजपा चलवा रही है। उसमें एक लड़के को कुछ फेंकते हुए दिखाया वह साइड कंडक्टर साइड है जबकि कांच ड्राइवर साइड का फूटा है।,

4. इगृहमंत्री कह रहे हैं हत्या की साजिश पटपरा पेट्रोल पंप पर रची गई। लेकिन यह पेट्रोल पंप तो भाजपा मंडल अध्यक्ष का है।

5. एक भाजपा नेता कह रहे हैं कि यह साजिश नेता प्रतिपक्ष के बंगले पर रची गई दोनों में पहले यह तय हो कि सही क्या है।

6. पत्थरबाजी जैसी घटना मुख्यमंत्री के रथ पर होती है। इसमें अत्याधुनिक उच्च क्षमता वाले कैमरे लगे हैं। उसमें फुटेज भी होगा कि पत्थर किसने फेंका। इसके अलावा पूरे चुरहट में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए थे।

7. इसके अलावा मुख्यमंत्री की रथ यात्रा थी उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। पूरे रास्ते में पुलिस और गुप्तचर के लोग थे तब पुलिस को मुखबिर की सूचना का सहारा क्यों लेना पड़ा।

8. मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए जिस व्यक्ति को पकड़ा गया उसके आाधार पर 8 संदेही पकड़े गए और पुलिस ने दबाव डालकर पूरी कहानी गढ़ ली। क्या पुलिस के अपने गुप्तचर नहीं थे। क्या जहां पत्थर फेंका गया वहां पुलिस सुरक्षा नहीं थी।

  नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मांग की है कि यह साजिशन उन्हें बदनाम करने और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को फंसाने की कोशिश शिवराज सिंह चैहान, गृहमंत्री कर रहे हैं। पुलिस महानिदेशक को चाहिए कि वे सबसे पहले गुप्तचर, मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करवाएं जिसके रहते यह चूक हुई। दूसरा रथ में लगे उच्च क्षमता के कैमरे के फुटेज सार्वजनिक किए जाएं इसे फुटेज में पटपरा से चुरहट तक की यात्रा की रिकाॅर्डिंग है इससे भाजपा की घटिया और कुटिल साजिश का खुलासा हो जाएगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment