आपने मुझ पर फूल बरसाए, आपकी राह में कांटे नहीं आने दूंगाः शिवराज सिंह

राजनीति Aug 30, 2018

खबरनेशन/Khabarnation   सागर जिले की जनता के आत्मीय स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री ने किया वादा

                सागर। आपने पूरे रास्ते मेरे ऊपर फूल बरसाए हैं, मैं आपकी राह में कांटे नहीं आने दूंगा। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सागर जिले के देवरी में जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल के दौरान विकास न करने को लेकर कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने जिले के विकास में बची कसर को पूरा करने के लिए जिले की जनता से आशीर्वाद मांगा।

                मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा बुधवार को सागर जिले में पहुंची। यात्रा के पहले पड़ाव रहली में मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। हेलीपेड से सभा स्थल तक के रास्ते में लोगों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया और फूल बरसाए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यहां एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, पूर्व विधायक सुधा जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत कांग्रेस को फटकारने के साथ की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment