हमारी पार्टी कॉडरवेश, मॉउथ पब्लिसिटी की मजबूत कड़ी है पालक-संयोजक- श्री नंदकुमारसिंह चौहान
खबरनेशन/khabarnation भाजपा वार्ड-पालक संयोजक की कार्यशाला
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि आज शुभकारज गार्डन में भाजपा वार्ड पालक-संयोजकों की कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यशाला में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि जिसे यह भ्रम हो जाये कि मैं सबकुछ जानता हूं समझो उसका पतन होने वाला है। समय-समय पर बैठक, कार्यशाला करने से संवाद होते रहता है। साथ ही एक दूसरे के प्रति अनुकूलता व सम्मान भी बढ़ता है। इसी के बल पर हमें सफलता हासिल होती है। जानने वाले को भी उसकी जानकारी का गहरापन और बढे इसलिये कार्यशाला होती है। अच्छा गायक भी बार-बार प्रेक्टिस करता है तभी उसके गायन मेंं और निखार आते जाता है। इसी तरह जितना हम पार्टी में हम कार्य करेंगे हमारे काम में भी और निखार आयेगा। उसका लाभ व्यक्ति, दल, प्रदेश और देश को मिलेगा।
आपने कहा कि 20 वर्ष पूर्व के चुनाव और आज के चुनाव में धरती आसमान का फर्क हो गया है। आज हम टैक्नोलॉजी का उपयोग कर ही सफलता प्राप्त करते है। मेरी पार्टी के ये सभी पालक-संयोजक भी सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा पार्टी का कार्य करे। हमें हमारी भीतर की प्रेरणा को जमाने की आवश्यकता है। विपक्ष की कमजोरी को कैसे पकड़े और हमारे लीडर को कैसे हाईट दे यह हमें सोचना है। राजनीति में पल-पल व क्षण-क्षण पर हमारी नजर होनी चाहिए। एक छोटी से भूल हमें नुकसान पहुंचा सकती है और एक छोटा सा अच्छा प्रयास हमें लाभ पहुंचा सकता है। आप सभी पार्टी के वो मजबूत सिपाही है जो अपने विवेक और पसीने से संगठन को सफलता दिलाते है। आप तय कर ले कि इस बार मेरा बूथ सबसे ज्यादा मतों से जीतेगा तो वह उसमें सफल भी होगा। बूथ केन्द्र के प्रभारी व कार्यकर्ता प्रतिदिन बूथ क्षेत्र में आने वाले सभी परिवारों से संवाद व संपर्क बनाये रखें। पालक की जिम्मेदारी पालक देखें और संयोजक की जिम्मेदारी संयोजक देखें। आपने कहा कि इंदौर राजनीति का ऐसा गढ़ है यहां से जो हवा उठती, चलती है उसका प्रभाव पूरे मालवा व निमाड में असर छोड़ता है। हम सभी को ओव्हर कान्फिडेंस में नहीं रहना है। पहले भी जिस तरीके से पसीना बहाकर कार्य करते थे उसी तरह अभी भी नीचे बूथ स्तर तक कार्य करना है। हमारे नेता जब पब्लिक मिटिंग करते है तो एक वातावरण बनता है, लेकिन मतदाता का माईन्ड सेट तो उससे संपर्क व बात करने से ही होता है। दिल्ली और भोपाल का टारगेट तो ऊपर नीचे हो सकता है लेकिन आपने जो टारगेट तय किया है वह स्थिर है और सही है। हमें हमारी राष्ट्रवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के लिये किसी के पैर भी छूना पड़े तो पीछे नहीं हटना है। हमें मिशन 2018 और 2019 में मध्यप्रदेश की धरती पर आप सभी कार्यकर्ताओं के पसीने से सफलता अवश्य हासिल होगी।
इस अवसर पर आपने राष्ट्रवादी, जननायक, भारत माता के सपूत श्रृद्धेय अटलबिहारीजी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को शन्यू से शिखर तक पहुंचाने के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया आने वाले चुनाव में उनकी कमी हम सभी को खलेगी जिन्होंने साधना और तपस्या की सीमा तक श्रम करके पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाया है। अटलजी के कार्यो को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे जब प्रधानमंत्री बने थे, उससे पूर्व हमारी सीमा पर रक्षा करने वाले सैनिकों के द्वारा देश की रक्षा करते हुए जब वे शहीद हो जाते थे तो उन्हें उसी बियावाण जंगल में ही उनकी अंत्येष्ठी कर दी जाती थी और उनके कपड़े एक संदूक में बंद कर परिवार को देकर उन्हें बताया जाता था कि वे कहां शहीद हुए, लेकिन अटलजी ने इस पीढ़ा को देखा और तय किया कि हमारे उन शहीदों को सम्मान के साथ हवाईजहाज या हैलीकाप्टर से उनके गांव परिवार तक ले जाया जाता है और सभी की उपस्थिति में उनकी सम्मान के साथ अंत्येष्ठी की जाती है। यह भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रवाद है। उसी तरह आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हमारे सैनिकों के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं होने दी और वर्षो से सैनिकों की मांग वन रेंक-वन पेंशन को लागू कर राष्ट्रवाद के प्रति अपना भाव प्रकट किया। सभी दलांं में भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय विचारधारा के साथ कार्य कर रही है। पं. दीनदयालजी के विचारों के अनुरूप व्यक्ति से बड़ा परिवार, परिवार से बड़ा समाज, समाज से बड़ा धर्म और धर्म से बड़ा राष्ट्रधर्म के लिये हम सब कार्य कर रहे है।
संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि हमारे पास बूथ स्तर तक संख्या में जितने कार्यकर्ता है उससे कोई भी कार्य हमें भारी नहीं लगता। कार्यो का विभाजन जिस स्तर तक करना होता है आप सब वहां तक कर लेगे है। हम सभी को निरंतर प्रवास करना चाहिए। हम सीढ़ी पर कार्य कर रहे है उससे एक सीढ़ी नीचे जाकर प्रवास करना चाहिए। आप सभी वार्ड पालक-संयोजकों नीचे बूथ स्तर तक प्रवास कर संगठन को मजबूत करना है। बैठक और कार्यशाला तो विचार करने के लिये योजना बनाने के लिये आयोजित की जाती है, कार्य तो हमें बूथ स्तर पर जाकर ही करना है।
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा सरकार ने नारा दिया है सबका साथ-सबका विकास और आज इंदौर भाजपा ने कार्यकर्ताओं के लिये नारा दे रही है आपका साथ-भाजपा का विकास। आपने आने वाले 100 दिनों में मैं ना सोऊंगा और ना ही आप लोगों को सोने दूंगा। संपर्क, संवाद व समन्वय यह हमारा मूलमंत्र है और इसी मूलमंत्र पर हम कार्य करते रहेंगे। जीवन में वास्तविक व सच्चा व्यवहार हमारे आचरण, स्वभाव में आना चाहिए। योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ उसकी समीक्षा व आंकलन जरूरी है और इसीलिये हम समय-समय पर बैठक व कार्यशाला आयोजित करते है।
गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे, लद्यु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष बाबूंसह रघुंवशी ने भी कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देकर कहा कि एक ही लक्ष्य 100 दिनांं के लिये बना ले सिर्फ और सिर्फ पार्टी के लिये कार्य करेंगे नीचे बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्य करना है।
बैठक में प्रमुख रूप से नंदकुमारसिंह चौहान, कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, जयपालसिंह चावड़ा, गोपीकृष्ण नेमा, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, जीतू जिराती, शंकर लालवानी, मधु वर्मा, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, बालकृष्ण अरोरा, कमल वाघेला, बबलू शर्मा, हरप्रीतसिंह बक्षी, सुमित मिश्रा, नानूराम कुमावत, जयदीप जैन, सोनू राठौर, संदीप दुबे, डॉ. उमाशशि शर्मा, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, हरिहर पाण्डे, श्री सुजानसिंह शेखावत, सचिन मौर्य, शिव कौल, नंदकिशोर पहाड़िया सहित वार्डो के पालक-संयोजक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में श्रृद्धेय अटलबिहारीजी वाजपेयी को उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर दो मिनिट मौन श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष कमल वाघेला ने किया।