भाजपा के अर्जुन के साथ आपका आशीर्वाद जरूरी: तोमर
खबरनेशन/Khabarnation सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए पार्टी की चुनाव अभियान समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि हमारी संस्कृति में युद्ध या शुभ कार्यों से पहले बेटियों, बहनों का आशीर्वाद लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह अपने हर काम की शुरुआत कन्यापूजन से करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भारतीय जनता पार्टी का अर्जुन बताते हुए कहा कि पार्टी के इस अर्जुन के साथ बहनों का आशीर्वाद होना जरूरी है। तोमर ने कहा कि कमल शक्ति अभियान से जुड़ी बहनें घर-घर जाकर संपर्क करें, बहनों से संवाद करें। उनका परिश्रम ही 2018 में फिर से एक बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए पर्याप्त होगा।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!