महिला सशक्तीकरण नारा नहीं, हमारी जिंदगी का मिशन हैः मुख्यमंत्री शिवराजसिंह
खबरनेशन/khabarnation मुख्यमंत्री निवास पर कमल शक्ति अभियान को लेकर हुआ महिलाओं का समागम
भोपाल। महिला सशक्तीकरण हमारे लिए राजनीतिक एजेंडा नहीं है। यह कोई नारा भी नहीं है, बल्कि यह हमारे दिलों से निकली आवाज है, बहन-बेटियों का उत्थान हमारी जिंदगी का मिशन है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रक्षाबंधन से तीन दिन पूर्व गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर ‘कमल शक्ति अभियान’ के संबंध में आयोजित बहनों के समागम में कही। इस समागम में प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल एवं रीवा संभागों से आई सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।
मुख्यमंत्री निवास पर श्कमल शक्ति अभियानश् के संबंध में आयोजित महिला समागम का शुभारंभ स्व.अटलबिहारी वाजपेयी एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्रों के समक्ष दीप जलाकर किया गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह, चुनाव अभियान समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, संगठन महामंत्री सुहास भगत, मुख्यमंत्री की पत्नी साधनासिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस, पार्टी की प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर, कविता पाटीदार एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर ने दिवंगत नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित की।