वेश्याएं भी बहन और बेटी होती है, मैं तो उनके भी चरण धोउंगा: मुख्यमंत्री

राजनीति Aug 12, 2018

खबरनेशन/Khabarnation  कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता पर शिवराज सिंह चैहान का करारा प्रहार

जनआशीर्वाद यात्रा में उमड़ रहा है भारी जनसैलाब

                भोपाल। मुझे वेश्या कहने वाले कांग्रेसी यह ठीक से समझ लें कि किसी न किसी मजबूरी में वेश्यावृत्ति के धंधे में फंसने वाली महिलाएं भी किसी की मां होती है, किसी की बहन होती है, किसी की बेटी होती है। उनकी मजबूरी से उपजी परिस्थितियों का उपहास उड़ाकर कांग्रेस के लोग मानवता के प्रति अपराध कर रहें हैं। मेरे लिए तो वह सभी महिलाएं भी आदर की पात्र हैं जिन्होंने जिन्दगी की जद्दोजहद में इस दल-दल में पैर रखें हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी उन सभी महिलाओं का भी सम्मान करती है और मैं तो उनके भी चरण धोउंगा।

                यह बात मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को आगर जिले के नलखेड़ा में आयोजित सभा में कही। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कांग्रेस के एक विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर बेहद गंभीर और अभद्र टिप्पणी की थी। उस टिप्पणी से आहत शिवराजसिंह जी को हजारों लोगों के सामने यह जवाब देना पड़ा। इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी मुख्यमंत्री के प्रति अशिष्ट भाषा का प्रयोग कर चुके हैं।

                मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत शनिवार को हेलीकॉप्टर से आगर जिले के कानड़ पहुंचे। यहां हेलीपेड पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भारी भीड़ जमा थी। सांसद एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री  मनोहर ऊंटवाल, विधायक  गोपाल परमार कानड़ में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से नलखेड़ा पहुंचे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment