मध्यप्रदेश में यात्राओं का दौर

राजनीति Aug 03, 2018

खबरनेशन/Khabarnation

इस वक्त हम सब को ऐसा लग रहा है जैसा कि मध्यप्रदेश यात्राआें के एक दौर से गुजर रहा है। यह इस कारण से कहा गया है क्या इस समय प्रदेश में दो यात्राए चलाई जा रही हैं। इनमें सब से पहली मानी जायेगी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आर्शीवाद यात्रा जो कि सत्ताधारी भाजपा के लिये चल रही है और दूसरी है प्रदेश में विपक्षी कांगेस की ओर से चलाई जाने वाली जन जागरण यात्रा।  इस बात में किसी को भी जरा सा शक नहीं होना चाहिए कि दोनां ही यात्रांए राजनैतिक कारणों से निकाली जा रही है। यह तो सब को पता है कि अगर इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव नहीं होते तो ये दोनों यात्रांए भी नहीं निकाली जाती। इस वक्त भाजपा के खेमे में जन आर्शीवाद यात्रा को मिल रहे जन सर्मथन के कारण बहुत ही ज्यादा खुशी है।पार्टी के एक नेता का कहना है कि पन्ना में एक दिन जन आर्शीवाद यात्रा के पहुंचने पर तीन लाख लोग जमा हो गये थें जब के दूसरे ही दिन उसी जगह कांग्रेस की जन जागराण यात्रा में केवल 300 ही लोग रहे। इस भाजपा नेता के अनुसार ऐेसे में भाजपा की कांग्रेस से तुलना करने का भी कोई मतलब अब बचा नहीं है। इस भाजपा नेता का यह भी कहना था कि कांग्रेस ने जन जागरण यात्रा के लिये जिस जीतू पटवारी को चुना है उन का स्तर कहीं से भी शिवराज के स्तर से मेल नहीं खाता है। इन दोनां यात्राआें को लेकर बहुत सारे सवाल भी किये जा रहे हैं। सबसे पहले तो यह कि क्या जितने भी लोग एक यात्रा में आते हैं वो सब उसी दल को वोट देते हैं या नहीं।

कांग्रेस की ओर से यह भी कहा गया है कि जन आर्शीवाद यात्रा को सरकारी खर्च से चलाया जा रहा है जो कि गलत है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment