पाक अल्पसंख्यकों को नागरिकता दिये जाने पर लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया कांग्रेस ने पाक अल्पसंख्यक कभी नही ली सुध - केसवानी
खबरनेशन/Khabarnation......भोपाल 2 अगस्त 2018। सिन्धी समाज का प्रतिनिधिमण्डल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश वार्ताकार दुर्गेेश केसवानी के नेतृत्व में दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मिलकर नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पाकिस्तान से विस्थापित पाक अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने की जो प्र्रक्रिया को आसान बनाया एवं भोपाल के 68 लोगों को आज दिनांक तक नागरिकता मिल चुकी है के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, ग्रृह मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
दुर्गेेश केसवानी ने बताया कि पाकिस्तान हिन्दुओं को भारतीय नागरिकता देने का मसला पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कभी पाकिस्तान के हिन्दूओं की सूध नही ली। नतीजन ये पाकिस्तानी शरणार्थी भारत की स्थायी नागरिकता के अभाव के चलते बुनियादी अधिकारों से बंचित है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस दिशा में निर्णायक कार्य किया है। हमारी मांग पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भोपाल में शिविर लगाकर 135 लोगों ने आवेदन दिये थे जिसमें से भोपाल कलेक्टर ने 68 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान किया है। शेष बचे लागों की नागरिकता आई बी. रिपोर्ट आने पर कागजी कार्यवाही पूर्ण होने पर प्रदान किया जावेगा।