नर्मदा एजुकेशन सोसायटी को लेकर कांग्रेस परेशानः कोठारी

राजनीति Jul 31, 2018


खबरनेशन/Khabarnation
                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा कि नर्मदा एजुकेशन सोसायटी होशंगाबाद के संबंध में कतिपय समाचार-पत्रों में कांग्रेस के प्रवक्ता मानक अग्रवाल द्वारा बिना तथ्यों के असत्य एवं भ्रामक आरोप लगाए गए हैं, जो निराधार हैं। कांग्रेस मध्यप्रदेश में जनाधार के संकट से जूझ रही है। इसलिए असत्य आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

                उन्होंने कहा कि नर्मदा एजुकेशन सोसायटी जिला कलेक्टर होशंगाबाद के नियंत्रण में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करती थी। सोसायटी का अनेक वर्षों से इस जमीन पर विधिवत मालिकाना हक है। नर्मदा एजुकेशन सोसायटी का पंजीयन वर्ष 1946-47 में किया गया। वर्ष 1957-58 में पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से भूमि एवं भवन क्रय किए गए तब से उक्त भूमि नर्मदा एजुकेशन सोसायटी के अधिपत्य में चली आ रही है। सन् 1972 में एस.एन.जी. स्कूल एवं नर्मदा महाविद्यालय के शासनाधीन होने के बाद से न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन हैं। असत्य शिकायतों की जांच भी हुई जिससे स्थिति स्पष्ट भी हो चुकी है कि इस पर कोई अतिक्रमण नहीं है।

                 कोठारी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है आसपास के गांवों के बच्चे जो कि शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं वे शिक्षा से वंचित हो जाये। कांग्रेस के यह मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। उक्त भूमि का विधिवत संपत्ति कर दिया जा रहा है। कांग्रेस की मंशा साफ नजर आ रही है कि सेवा एवं शिक्षा के कार्य में कैसे बाधा उत्पन्न हो जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो इस दिशा में कांग्रेस कदम उठा रही है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment