भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा जनता का समर्थन: तोमर
खबरनेशन/Khabarnation
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा को जनता का जो समर्थन मिल रहा है वह अद्भुत है। यहीं जनसमर्थन भारतीय जनता पार्टी की विजय को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 2003 के पहले कांग्रेस की सरकार थी, उसकी कोई उपलब्धि नहीं थी। केंद्र में 2014 के पहले 10 साल यूपीए की सरकार रही। भ्रष्टाचार और घोटालों का बोलबाला रहा। कांग्रेस के पंजे ने देश को बर्बाद किया। कांग्रेस का नेतृत्व सिर्फ जनता को भ्रमित करना जानता है। श्री तोमर ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि जैसे-जैसे जनआशीर्वाद यात्रा आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे कांग्रेस हल्के स्तर पर आएगी। कांग्रेस का जनआशीर्वाद यात्रा से भयभीत होना ही भाजपा की सरकार बनना और शिवराज सिंह चैहान का मुख्यमंत्री बनना सुनिश्चित करेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा, प्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, श्रीमती साधना सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, अवधेश नायक, विधायक घनश्याम पिरोनिया, राधेलाल बघेल, जिला अध्यक्ष विक्रमसिंह बुन्देला सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।