मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस मतिभ्रम पैदा कर रही है: लोढा
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग संबंधित विषयक समिति के संयोजक शांतिलाल लोढ़ा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश को पत्र लिखकर कांग्रेस द्वारा मतदाता सूचियों में गड़बडी की झूठी शिकायतों का संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करके निर्वाचन की शुचिता को आहत कर रही है, जो जनप्रतिनिधित्व कानून की गरिमा के विपरीत है। कांगे्रस द्वारा प्रायोजित झूठी शिकायतों का संज्ञान लेकर संबंधित जन के विरूद्ध कार्यवाही की जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जनशिकायतों का भलीभांति निराकरण किया है और शिकायतों की जांच कर पहले ही स्थिति स्पष्ट कर दी है। मतदाता सूचियों की विधानसभा क्षेत्रवार जांच की जा चुकी है। शिकायते अतिश्योक्ति पूर्ण है, लेकिन कांग्रेस लगातार जिलों में अफवाहें फैलाकर निर्वाचन की शुचिता को प्रभावित कर रही है। इससे निर्वाचन की गरिमा पर विपरीत असर पड़ता है। इस विषय में निर्वाचन आयोग को गंभीरतापूर्वक विचार कर जन भ्रम वितरण करना चाहिए।