हर गाँव में जनभागीदारी कम से कम एक तालाब जरूर बनवाए : वित्त मंत्री मलैया
भोपाल। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने दमोह जिले में तेजी से घटते जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से कहा है कि हर गाँव में कम से कम एक तालाब जनभागीदारी से जरूर बनवाएँ। वित्त मंत्री मलैया दमोह में जलाभिषेक अभियान- 2018 की जिला स्तरीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यशाला में सांसद प्रहलाद पटेल, विधायक उमा देवी खटीक और लखन पटेल भी मौजूद थे।
वित्त मंत्री ने कहा की जिले में अधिक से अधिक जल संरचनाएँ होगी तो जल-स्तर बढे़गा। उन्होंने जल कलश यात्रा के माध्यम से गाँव-गाँव में पानी के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान छेड़ने पर बल दिया।
कार्यशाला में जानकारी दी गई की बरसात के मौसम में कुल बारिश का केवल 8 प्रतिशत पानी ही संरक्षित किया जाता है। सांसद प्रहलाद पटेल ने पानी के संरक्षण के लिए जबावदेही तय करने की बात कही। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!