राष्ट्रपति कोविंद ने सियाराम कुटीर में अर्पित किये नानाजी को श्रद्धासुमन

भोपाल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट प्रवास के दौरान सियाराम कुटीर जाकर राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के निवास पर उनके तैल चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने सियाराम कुटीर की विजिटर बुक पर हस्ताक्षर भी किये और नानाजी के कक्ष का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ओ.पी. कोहली, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन भी उपस्थित रहे।

 

आरोग्यधाम के हेलीपैड पर राष्ट्रपति को दी गई भावभीनी विदाई
 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट स्थित आरोग्यधाम और श्रीराम दर्शन के अवलोकन के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उतरप्रदेश के कर्बी जिले स्थित जगतगुरू रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुये। राष्ट्रपति इसके बाद सतना जिले के चित्रकूट स्थित आरोग्यधाम वापस आकर हेलीपैड से वायुसेना के हेलीकाप्टर से इलाहाबाद रवाना हुए।
 

आरोग्यधाम हेलीपैड पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल ओ.पी. कोहली, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment