मुंगावली उपचुनाव में विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा : विजयवर्गीय

राजनीति Feb 15, 2018

मतदान केन्द्रों के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए वरिष्ठ नेतागण
 

अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शिवराज सरकार ने मुंगावली क्षेत्र में एक हजार करोड़ के काम शुरू कराए हैं। मुंगावली में विकास का वातावरण है इस उपचुनाव में विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस छटपटा रही है कि विकास मुद्दा न बन जाए। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत से पूरे देश में संदेश जाएगा कि मुंगावली में विकास की जीत हुई है। इससे जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करने वालों को करारा जबाव मिलेगा। यह बात विजयवर्गीय ने मुंगावली विधानसभा के पिपरई में कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित करते हुए कही। आज मुंगावली विधानसभा के मतदान केन्द्रों पर कार्यकर्ता सम्मेलन, रोड शो, नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
 

विजयवर्गीय ने कहा कि मुंगावली के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय से इस क्षेत्र में विकास का रास्ता खुलेगा। पिछले चार साल में मुंगावली का विकास थम गया था, भारतीय जनता पार्टी की विजय से हमारी सरकार छह माह में मुंगावली के लिए अपना खजाना खोल देगी, इसलिए 24 फरवरी को विकसित मुंगावली के लिए बाईसाहब को कमल का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाना है।
 

कार्यकर्ता सम्मेलन बहादुरपुर में माया सिंह, सेहराई में राजेन्द्र शुक्ला, बंधी में गोपीलाल जाटव, रुसल्ला में विधायक शैलेन्द्र जैन, बेसरा में हरिबाबू राय, मुंगावली मे हिदायतुल्ला खान, मुंगावली मतदान क्र. 136 में जयकुमार सिंघई, रिछा में डॉ. जयमंडल सिंह, हुरेरी में यशपालसिंह सिसौदिया, मूडरा मुंगावली में सतपाल सिंह सिकरवार, मुंगावली मतदान क्र.141में अर्चना चिटनीस, मुंगावली मतदान क्र.144 में वर्षा बडकुल, मल्हारगढ़ में डॉ. तेजबहादुर सिंह, भेडका में मलकीत सिंह, भरतपुर में मुकेश कलावत, मुंगावली मतदान क्र. 138 में सचिन चैधरी, रतवास में सोनाबाई अहिरवार, तारई में नारायण सिंह कुशवाह, रेंहटवास में विक्रमसिंह बुंदेला सहित समस्त वरिष्ठ नेता मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। जनसंवाद के लिए क्षेत्र का जनसमूह उमड़ा और क्षेत्रीय विकास के हित में भाजपा को समर्थन देने के लिए तत्पर हुई। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment