हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट लाने का संकल्प ले कार्यकर्ता :विष्णुदत्त शर्मा

राजनीति Mar 01, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  
जबलपुर महानगर की कार्यकर्ता बैठक को प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित
जबलपुर:
हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं एन्टी इनकम्बेंसी उनके लिए होती जो कार्य नही करते और जो जनता के किये कार्य करते है। उनके लिये प्रो इनकम्बेंसी होती है और यही मध्यप्रदेश में होगा। हमारी विजय ऐतिहासिक होगी। क्योंकि हमारी सरकार ने जनता के लिए लगातार कार्य किया है। बूथ पर तैनात हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन कार्य करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट लाने का संकल्प लें। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को जबलपुर संभागीय कार्यालय रानीताल में महानगर की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए में कही। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि और जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने भी संबोधित किया।
श्री शर्मा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि देश ही नही दुनिया का सबसे सक्षम नेतृत्व हमारे पास है। जिनके लिए तो अब हमारे पड़ोसी देश के नागरिक भी यह कहने लगे है कि हमे भी मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में हमारे पास बहुत बड़ी ताकत है। जिसके आधार पर हम संगठन के इस मजबूत तंत्र के साथ देश के अंदर आगे बढ़ रहे है। श्री शर्मा ने कहा कि सतना के कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने कहा था कि मध्यप्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर मैं यह कह सकता हूं कि 200 पार के नारे को हम मिलकर साकार रुप देंगे और प्रदेश में पुनः सरकार बनाएंगे।
श्री शर्मा ने कहा जनता ने हम पर विश्वास किया है और जनता के विश्वास पर हमें खरा उतरना होगा और संगठन के दम पर हमें समाज के बीच अपनी सरकारों की योजनाओ को पहुंचाना है। हमारी सरकार गरीबो के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने का कार्य कर रही ही और समाज में इसके सार्थक परिणाम हमे देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश मे मध्यप्रदेश का संगठन सबसे अच्छा है उसी तरह प्रदेश में जबलपुर का संगठन और यहां का कार्यकर्ता पूरी ताकत से अपना कार्य करता है। जबलपुर के कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग भाजपा के संगठन को ताकत देगा और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह चुनाव में हमे शक्ति देगा।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा हमारे बूथ विस्तारक अभियान को पूरे देश मे सराहना मिली। जिस तरह प्रत्येक बूथ को डिजिटल बनाने का कार्य किया उससे मध्यप्रदेश आईडियल राज्य बना है। बूथ विस्तारक अभियान पार्ट 2 में भी उसी तरह कार्य करते हुए हमें अभियान को सफल बनाते हुए शक्ति केंद्र को ताकत देना है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना पार्ट 2 में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, शासन के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी के साथ सभी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि बूथों में जाएंगे। हमें हर बूथ पर संगठन को खड़ा करना होगा।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, पूर्व महापौर सदानन्द गोडबोले, श्रीमती स्वाति गोडबोले, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, जीएस ठाकुर, श्रीआनंद बर्नाड, अभिलाष पांडे, दीपांकर बेनर्जी, अरविंद पाठक, राममूर्ति मिश्रा, शरद अग्रवाल, श्रीमती अश्वनी परांजपे, संतोष जैन, रत्नेश सोनकर मंचासीन थे।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment