दमोह के बडरको स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां

दमोह नगर के बडरको स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से जुड़ी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

अरुण टंडन रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से जुड़े शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण टंडन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पत्रकार अरुण मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

 अतिथियों का किया स्वागत

स्कूल संचालक अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम की भावना को मंच पर जीवंत किया।

बच्चों से देश का नाम रोशन करने की अपील

मुख्य अतिथि अरुण टंडन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए बच्चों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने बच्चों से सच्ची राह पर चलकर मेहनत और लगन के साथ देश का नाम रोशन करने की अपील की।


 

Share:

Next

दमोह के बडरको स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां


Related Articles


Leave a Comment