मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता को बनाया गया प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष
खबर नेशन / Khabar Nation
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवार प्रकोष्ठ का गठन
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह और उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया द्वारा मप्र कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवार प्रकोष्ठ का गठन कर मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता को इस प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
कांग्रेस पार्टी श्री गुप्ता से अपेक्षा करती है कि वे अभा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे, पूर्व अध्यक्षद्वय श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भावनानुसार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व में उक्त प्रकोष्ठ के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवार के लोगों को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगे। साथ ही समय-समय पर पार्टी द्वारा होने वाले आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पार्टी संगठन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस की सहमति से प्रकोष्ठ में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, और ब्लाक स्तर पर ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति कर कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999