शिवराज सरकार के बजट में आम आदमी को राहत नहीं मिली पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं कियाः श्रीमती विभा पटेल
खबर नेशन / Khabar Nation
युवाओं को एक लाख नौकरी देने का कैसिट फिर बजा
जबकि प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगार 39 लाख युवा
बजट में मध्य प्रदेश के भविष्य के निर्माण की कोई रूपरेखा नहीं
भोपाल: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट घोर निराशाजनक है। आसन्न विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है। ये हर मोर्चे पर विफल सरकार का बजट है। इसमें लोगों की उम्मीदों के साथ विश्वासघात किया गया है। बेलगाम महंगाई से लोगों को राहत दिलाने, पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की घोषणा नहीं की गई। न ही बेरोजगारी का ठोस समाधान ढूंढने का प्रयास हुआ है।
श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बजट में गरीबों, किसानों, मज़दूरों, नौजवान, दिव्यांग, कल्याणी महिलाओं, कामकाजी महिलाओं, निराश्रितों, आदिवासी, पिछड़े एवं वंचित वर्ग आदि का ख्याल नहीं रखा गया। इनके कल्याण के लिए कुछ भी ठोस नहीं है। मुख्यमंत्री ने किसानों किसानों की आय डबल करने का वादा कई मौकों पर किया लेकिन बजट में इसकी झलक भी देखने को नहीं मिली।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि सरकार का आर्थिक सर्वेक्षण कहता है कि मध्यप्रदेश में सरकारी और गैर सरकारी नौकरियों में भारी कमी आई हैं। एक साल में प्राइवेट जॉब करीब 60 प्रतिशत घट गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में 53 सरकारी विभागों में 1 लाख से ज्यादा पद खाली है। शिवराज सिंह सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बेरोजगारी के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। वर्तमान स्थिति में प्रदेश में 39 लाख युवा बेरोजगार हैं और इस अवधि में सिर्फ 21 युवाओं को सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थाओं में रोजगार मिला है। इस दौरान रोजगार कार्यालयों के संचालन के लिए सरकार करोड़ों रुपए खर्च किए है।घोषणाओं का पिटारा जरुर खोला लेकिन शिवराज सिंह चौहान सरकार के बजट में मध्य प्रदेश के भविष्य के निर्माण की कोई रूपरेखा नहीं है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999