नगरीय निकायों में जीत के ध्वजवाहक है कार्यकर्ता : विष्णुदत्त शर्मा

राजनीति Aug 12, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

प्रदेश अध्यक्ष ने 38 नवनिर्वाचित निकाय अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं
भोपाल:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को 52 नगरीय निकाय अध्यक्ष निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के 38 निर्वाचित हुए अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के आशीर्वाद से ग्रामीण निकाय चुनाव के साथ नगरीय निकाय चुनाव में भी जीत का इतिहास दर्ज कर रही है। निकाय चुनाव के पश्चात अध्यक्षों के निर्वाचन में जिस तरह एकतरफा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हो रहे हैं वह जनता के विश्वास का परिणाम है। नगरीय निकायों में जीत के ध्वजवाहक बूथ स्तर के कार्यकर्ता है, जिन्होंने दिन रात परिश्रम की पराकाष्ठा कर पार्टी को हर घर और हर बूथ पर विजयी बनाया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नगरीय निकाय अध्यक्ष में हो रही विजय के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र छतरपुर नगर पालिका में ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। छतरपुर जिले के राजनगर नगर परिषद मे जितेन्द्र वर्मा और चंदला नगर परिषद मे शोभा खटीक अध्यक्ष पद पर विजयी हुई है। इसी तरह नगरपालिकाओं में खरगौन छाया जोशी, बडवाह राकेश गुप्ता, राजगढ में विनोद साहू, ब्यावरा में लीला बाई कुशवाह, शुजालपुर में बबीता बेनी परमार, सीहोर में विकास प्रिंस राठौर, रहली में देवराज सोनी, दतिया में शांति प्रशांत, अनूपपुर में अंजूलिका सिंह, पसान में रामअवध सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।
इसी प्रकार नगर परिषदों में बेटमा मनीषा जायसवाल, महूगांव नवीन तिवारी, सांवेर संदीप चन्गेडिया, मल्हारगढ शर्मिला देवी कछावा, श्यामगढ कविता नरेन्द्र यादव, अकोडा रवि शत्रुघ्न यादव, रौन रिंकी बघेल, बोडा निकिता जायसवाल, तलेन नारायण सिंह यादव, खिलचीपुर राम जानकी, पचोर विकास करोडिया, जीरापुर अनुसुईया पवन कुशवाह, बडावदा कल्पना राजेन्द्र कमावत, अकोदिया रचना सचिन शर्मा, पानखेडी कालापीपल जयप्रकाश अग्रवाल, जावर मंजू वैद्य, राहतगढ प्रियंका गोलू राय, घुवारा गुड्डी जाहर सिंह, बक्सवाह किरण सोनी, हरपालपुर अमित अग्रवाल, राजनगर जितेन्द्र वर्मा, चंदला शोभा खटीक, तेन्दुखेडा विष्णु शर्मा, साईखेडा स्वाति अग्रवाल, सालीचौका बावईकला राकेश सिलावट, नलखेडा अंतिम विजय सोनी एवं डोला नगरपरिषद में रिनू सुरेश कौल अध्यक्ष निर्वाचित हुई है।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment