हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत
खबर नेशन / Khabar Nation
कमलनाथ के हेल्पलाइन नंबर जारी करने पर मंत्री सारंग ने साधा निशाना
भोपाल: पूर्व सीएम कमलनाथ के अधिकारी और कर्मचारियों की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर व ई-मेल जारी करने पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में कार्यपालिका का अपना स्थान होता है, कार्यपालिका के अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्षता से काम करते हैं| ऐसे में कमलनाथ द्वारा हार का ठीकरा अधिकारी-कर्मचारियों पर फोड़ना उनकी हताशा को दिखाता है |
सारंग ने कहा कि कांग्रेस की यह परम्परा रही है कि अपनी हार का ठीकरा किसी और पर फोड़ते हैं| कांग्रेस कोई चुनाव जीतती है तो उसका श्रेय राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी लेती हैं और कांग्रेस कोई चुनाव हारती है तो उसका ठीकरा इवीएम पर फोड़ा जाता है| अब नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत कांग्रेस को करारी हार मिली है तो उसका ठीकरा कमलनाथ अधिकारी-कर्मचारियों पर फोड़ रहे हैं|
मंत्री सारंग ने कहा कि एक ओर कमलनाथ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत का डंका बजा रहे हैं तो दूसरी ओर अधिकारी-कर्मचारियों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर रहे हैं | इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस स्थानीय चुनावों में बुरी तरह हारी है और अपनी आदत के मुताबिक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रही है|
सारंग ने कहा कि अगर कांग्रेस हार को विनम्रता से शिरोधार्य कर आत्मचिंतन करती तो कांग्रेस की इतनी बुरी दुर्दशा नहीं होती| उन्होंने कहा कि कांग्रेसी ऐसे ही अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते रहे तो एक दिन कांग्रेस देश से विलुप्त हो जाएगी|
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से कर रहे हैं उन्हें कमलनाथ और कांग्रेसियों की इस तरह की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है| अगर कांग्रेसी ज्यादा धमकी और दबाव की राजनीति करेंगे तो उनके ऊपर क़ानूनी कार्यवाही भी की जाएगी|
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999