अजजा मोर्चा 20 अप्रैल से निकालेगा आदिवासी अधिकार यात्रा

राजनीति Mar 27, 2018

जनजाति बाहुल्य 47 विधानसभाओं में पहुंचेगी यात्रा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा 20 अप्रैल से जनजाति बाहुल्य 47 विधानसभाओं में आदिवासी अधिकार यात्रा निकालेगा। जिसकी प्रारंभिक तैयारियो में मोर्चा जुट गया हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र पटेल ने बताया कि आदिवासी अधिकार यात्रा 20 से 30 अप्रैल के बीच जनजाति बाहुल्य विधानसभाओं में पहुंचेगी। यात्रा में सांसद, विधायक, मंत्री, निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुचेंगे और मध्यप्रदेश एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं से वनवासियों को रूबरू करायेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए 1 अप्रैल से व्यापक पंजीयन अभियान प्रारंभ किया हैं। मोर्चा आदिवासी अंचलों में शिविर लगाकर असंगठित मजदूरों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो, इस दृष्टि से उनका पंजीयन करायेगा। इसके पूर्व 30 मार्च को शहडोल में विशाल बैगा सम्मेलन एवं 7 अप्रैल को पातालकोट छिंदवाडा में वनवासी बंधुओं का भारिया सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी भाग लेंगे।

पटेल ने बताया कि 23 अप्रैल को भोपाल में मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें जनजाति के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष प्रमुख रूप से भाग लेंगे। कार्यशाला का उदघाटन मुख्यमंत्री करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री कार्यशाला में मार्गदर्शन देंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment