केंद्र सरकार का धन्यवाद
खबर नेशन / Khabar Nation
बेसिक ड्रग्स एसोसियेशन मध्यप्रदेश के महासचिव जे पी मुलचंदानी ने बताया कि विगत दिनों केंद्र सरकार से हमने यह मांग की थी कि GST रिफंड में देरी से फार्मा सेक्टर को काफी परेशानी आ रही है। चूंकि बेसिक रा मटेरियल पर GST की दर 18% है एवं फिनिश प्रोडक्ट पर GST की दर 12% है जिसके कारण फार्मा उद्योगों का बडा फण्ड सरकार के पास जमा हो जाता है।और रिफंड आने में देरी होने से उद्योगों को पैसों की कमी झेलना पड़ती है। सो GST रिफंड का भुगतान एक मिनिमम समय सीमा में हों। जिससे कारोबारियों का पैसा डैड इंवेसमेन्ट न पड़ा रहे। इसी आशय से पिछले दिनों एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह जी से इंदौर विमान तल पर मुलाकात की थी व इस समस्या से अवगत करा कर केंद्रीय वित्तमंत्री जी के नाम पत्र भी सोपा था।
आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी ने GST रिफंड का भुगतान 30 दिनों के अंदर करने की घोषणा की है जो स्वागत योग्य है।
श्री मुलचंदानी ने बताया कि वित्तमंत्री जी की इस घोषणा से निश्चित रूप से फार्मा जगत के साथ उन सभी कारोबारीयो को भी राहत मिलेगी जो इस प्रकार की परेशानी झेल रहे थे।साथ ही ऑटो इंडस्ट्री को बूस्ट करने के लिये जो अहम फैसले लिये है,इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को फोकस करते हुए 100 करोड़ का पैकेज देने की घोषणा स्वागत योग्य है हम केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते है।