बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला,

राजनीति Aug 30, 2019


-तृणमूल  पर आरोप, भाजयुमो का जिलों  में  प्रदर्शन
-मॉर्निंग वॉक और चाय पे चर्चा के लिए जाने के दौरान घटी घटना

खबर नेशन /Khabar Nation
कोलकाताः पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर लेक टाउन में शुक्रवार सुबह कथित रूप से हमले की घटना घटी। यह घटना उस समय घटी जब वह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक और चाय पे चर्चा के लिए जा रहे थे। इस घटना के लिए दिलीप घोष ने तृणमूल  समर्थकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ मौजूद दो भाजपा कार्यकर्ता इस हमले में घायल हो गए हैैं। दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने उनको लक्ष्य कर गो बैक के नारे लगाए। उनके हमले में दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए है। भाजपा के झंडे, बैनर भी फाड़ दिए गए। ज्ञात हो कि  ’चाय पर चर्चा’ के दौरान पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले की कोशिश की गई। आरोप है कि आज लेक टाउन के दक्षिणदाड़ी इलाके में दिलीप घोष अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम में गए थे। तभी तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने उनको लक्ष्य कर गोबैक के नारे लगाए। उनके हमले में दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए है। आरोप है कि पुलिस के सामने ही तृणमूल के कार्यकर्ता गली गलौज कर रहे थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार तय कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज सुबह करीब सात बजे अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक चाय दुकान पर पहुंचे। वहां पहले से तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्होंने घोष को देखते ही उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भारत माता की जय, दिलीप घोष जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी बीच दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वहां से दिलीप घोष के निकलने के बाद स्थिति शांत हुई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमत्री ममता बनर्जी के ’दीदी के बोलो’ कार्यक्रम के मुकाबले दिलीप घोष ने  ’चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत वे लोगों से उनकी समस्याएं मालूम कर रहे हैं। कार्यक्रम का मकसद जनसंपर्क बढ़ाना है।

उल्लेखनीय है कि दिलीप घोष पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। इस साल मई में उनके काफिले पर खेजुरी में हमला हुआ था। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन दो वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। इसी तरह पिछले साल दिसंबर में दिलीप घोष की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला किया।

 हमले के खिलाफ सभी जिलों में प्रदर्शन करेगा भाजयुमो

’चाय पर चर्चा’ के दौरान पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर हुए  हमले की भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कड़ी निंदा की है। घटना के खिलाफ मोर्चा ने आज राज्य के सभी सांगठनिक जिलों में  प्रदर्शन का निर्णय किया है। यह विरोध प्रदर्शन अपरान्ह 3 से 3.30 बजे तक चलेगा। हमले के खिलाफ प्रदेश भाजपा मुख्यालय से भी विशाल रैली निकली है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment