कांग्रेस विधायक कटारे को झूठे प्रकरण में फसाने वाले एसडीओपी करें निलंबित

राजनीति Dec 21, 2017

उनके विरूद्ध एफआईआर भी की जाये दर्ज: कांग्रेस

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के खेरी गांव में कल्याण जाटव नामक व्यक्ति से मारपीट किये जाने के मामले में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे को एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठे प्रकरण में फसाने, एसपी की बिना अनुमति के कोर्ट में चालान पेश करने का मामला प्रकाश में आने के बाद फौरी तौर पर इसके दोषी एसडीओपी इंद्रवीरसिंह भदौरिया को पुलिस मुख्यालय, भोपाल अटैच किये जाने के अपर्याप्त बताते हुए उनके निलंबन व उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग की हैं। 
 

मिश्रा ने कहा हैं कि आखिरकार क्या कारण हैं कि अटेर विधानसभा के संपन्न चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्यााशी अरविंद भदौरिया के पक्ष में काम करने के कांग्रेस के प्रामाणिक आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा हटाये गये एसडीओपी  को चुनाव खत्म होते ही उन्हें अटेर विधानसभा क्षेत्र में ही पुनः क्यों, किसके दबाव में और किसलिए पदस्थ किया गया था?
मिश्रा ने कहा कि इस प्रामाणिक घटना के बाद अब यह साबित हो चुका हैं कि सरकार के संरक्षण में दलाल किस्म के ऐसे नौकरशाह अपना पदांकन करवाकर न केवल भ्रष्टाचार कर रहे हैं, बल्कि सरकार के इशारे पर विपक्ष की आवाज को ऐसे षड्यंत्रों के माध्यम से दबाने का भरसक प्रयास भी कर रहे हैं। उल्लेखनीय हैं कि कांग्रेस विधायक कटारे ने राजनैतिक वरदहस्त प्राप्त इन्हीं एसडीओपी के खिलाफ रेत के अवैध उत्खनन का भी आरोप लगाया था। 

 

मिश्रा ने गृह मंत्री भूपेन्द्रसिंह से आग्रह किया हैं कि एक जनप्रतिनिधि के विरूद्व साजिश रच झूठा प्रकरण बनाकर उन्हें प्रताडि़त करने ने वाले एसडीओपी के विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज कराये जाने हेतु आदेश प्रसारित करें, सिर्फ पुलिस मुख्यालय अटैच कर देना इस गंभीर अपराध का विकल्प नहीं हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment